गोरखपुर के रंगकर्मियों द्वारा मंगलवार को शाम 4:00 बाबा योगी गंभीरदास प्रेक्षागृह पर शहर के रंगकर्मी एकत्रित हुए और वहां आसपास के मकान में घर-घर जाकर नेशनल थियेटर फेस्टिवल गोरखपुर रंग महोत्सव 2023 में होने वाले पांच दिवसीय नाट्य मंचन को देखने के लिए आमंत्रित किया । विदित हो कि देश के जाने-माने पांच नाट्य हस्तियां गोरखपुर में नेशनल थियेटर फेस्टिवल गोरखपुर रंग महोत्सव 2023 कार्यक्रम में एक नंबर से 5 नवंबर तक शाम 6:00 बजे नाट्य मंचन करने के लिए आ रही है जिसमें 1 नवंबर को सुरेश भारद्वाज द्वारा निर्देशित नाटक जीना इसी का नाम है, 2 नवंबर संजय उपाध्याय निर्देशित नाटक विदेशिया, 3 नवंबर जाय मैसम मिठाई निर्देशित नाटक अंधायुग, 4 नवंबर व्योमकेश शुक्ला निर्देशित नाटक राम की शक्ति पूजा, 5 नवंबर स्वामी दुबे निर्देशित नाटक भूमिका,नाटक का मंचन होना है जिसके लिए शहर के रंगकर्मियों ने आसपास के मोहल्ले में जाकर घर-घर आमंत्रण पत्र देकर सभी को नाटक देखने के लिए आमंत्रित किया । नाटक देखने के लिए कोई शुल्क नहीं है प्रवेश निशुल्क रखा गया है । इसकी तैयारी गत कई हफ्तों से चल रही है और इसमें शहर की विभिन्न संस्थाओं, रंगकर्मियों तथा रंग प्रेमियों द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया जा रहा है । ए कार्यक्रम अभियान थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष श्रीनारायण पांडेय के सौजन्य से हो रहा है और इस शहर में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज जिन रंग कर्मियों ने लोगों को आमंत्रित किया उसमें मानवेंद्र त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, रितेश चौहान, विजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, महेश तिवारी, अजीत प्रताप सिंह, निशिकांत पांडेय, देशबंधु, अनीस वारसी, बेचन सिंह पटेल आदि रंगकर्मियों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया ।


