महराजगंज: विद्यालय के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर वार्षिक परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विजय बहादुर सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य, जी.एस.वी.एस. इंटर कॉलेज, महराजगंज) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शांति शरण मिश्र (पी.जी. कॉलेज, महराजगंज) उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सत्र 2026 की वार्षिक परीक्षा में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के कर-कमलों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। LKG 1- हलीमा सादिया 2-ज्योति 3- हाफिजुर रहमान UKG 1- अलीशा नूर 2-नूर सबा 3-अन्वी One 1-अलीशा खान 2-शुभम गौड़ 3-मिराज खान 2nd -1-अफान खान 2-फैसल 3-अरशद खान 3rd -1-सुकन्या 2- मोहम्मद हरीश खान 3-आकृति पटेल 4th -1-सृष्टि कुमारी 2- श्रेयांश वर्मा 3- अंशिका भारती 5th -1-अंशी गुप्ता 2- काजल 3-आर्यन सिंह 6th 1-अनुष्का प्रजापति 2-रजनी शर्मा 3-सबा खातून 7th 1- सबपरवीन 2-सबा खातून 3-अब्दुल रजाक 8th 1-उम्मे हबीबा 2-अभिनव विश्वकर्मा 3-शैदा खातून 9th 1-अंश पटेल 2-अनूपा वर्मा 3-अमित कुमार 11th 1-रिक्ति 2-आयुष्मान विश्वकर्मा 3-निशा वर्मा और विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा आंशी गुप्ता को विशेष पुरस्कार के रूप में ‘कूलर’ प्रदान किया गया। मेधावी छात्रा की इस उपलब्धि पर अतिथियों ने उसका उत्साहवर्धन किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्गनिर्देशन किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है, और विद्यालय परिवार हर कदम पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विद्यालय की विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा शाही एवं शिक्षक श्याम बदन यादव, सलाउद्दीन, विजय कुमार त्रिपाठी, आमिर खान, अखिलेश सर, बृजेश सर, सोमनाथ सर, शिक्षिका छाया पटेल, प्रतिभा धारिया, सोनी सिद्दीकी, नेहा त्रिपाठी, सलोनी वर्मा, और अभिभावक मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading