गोरखपुर । तुम्हारे मन की बात बच्चों से संबंधित कालम में पी.एम. श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कतरारी ,क्षेत्र- कौड़ीराम,गोरखपुर के प्रिया निषाद कक्षा आठ की छात्रा को जगह मिला और इनके बनाए चित्र को छापा जिसमें अमर उजाला परिवार ने उसके इस रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए पोस्ट आफिस के माध्यम से प्रशस्ति-पत्र भेजा इस पर प्रिया निषाद के घर परिवार सहित विद्यालय परिवार के लोग भी उत्साहित हुए और विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभू शरण दिवाकर जी ने प्रार्थना सभा में सभी बच्चों के बीच अमर उजाला के द्वारा भेजा गया प्रमाण पत्र और किताबें बच्ची को देकर सम्मानित किया और अमर उजाला की इस पहल की सराहना की । इस दौरान हितेंद्र मौर्य, सुनील कुमार शर्मा , सर्वेंद्र कुमार मिश्र, अवनींन्द्र प्रकाश शुक्ल, सत्येंद्र प्रताप सिंह ,अनामिका, सभी शिक्षक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading