गोरखपुर

तारा स्मार्ट हेल्प फाउंडेशन ने निर्वाचन लोकसभा चुनाव 2024 के सफल आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैकड़ों युवाओं को किया सम्मानित

तारा स्मार्ट हेल्प फाउंडेशन ने निर्वाचन लोकसभा चुनाव 2024 के सफल आयोजन में राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैकड़ों युवाओं/युवतियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के चेयरमैन विशाल सिंह ने इन युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।

विशाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इन युवाओं ने चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के कारण ही चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उन युवाओं का उल्लेख किया गया जिन्होंने मतदान के दौरान जागरूकता फैलाने, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का संचालन करने और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने में अद्वितीय योगदान दिया।

तारा स्मार्ट हेल्प फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाने की कोशिश की है। फाउंडेशन का मानना है कि इस प्रकार के सम्मान से युवाओं में समाज सेवा के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ेगा।

कार्यक्रम के अंत में, विशाल सिंह ने सभी युवा कार्यकर्ताओं को उनके अद्वितीय योगदान के लिए बधाई दी और भविष्य में भी समाज के कल्याण के लिए इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य करने का आग्रह किया।कार्यक्रम मे सैकड़ो युवाओं और युवतिओं के आलावा एसआई सईद मुज़म्मील, राघवेंद्र सिंह बाबू आईजीआरएस, डीएन पूर्व वारंट ऑफिसर एयरफोर्स, दीप मित्रम, डॉक्टर बशिष्ठ तिवारी, शबनम अंसारी, प्रदीप मिश्रा, रांचु, आकाश, सुरजीत, रवि वर्मा, मनी , ईमरान आदि लोग मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading