कैम्पियरगंज गोरखपुर। जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र की एक 25 वर्षीय विवाहिता की बुद्धवार के दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के पश्चात परिजनों ने डॉ0 पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉ0 की कार व ड्राइवर को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दिया । जिसके बाद पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु गोरखपुर जिला अस्पताल भेज दिया । वहीं अस्पताल संचालक व डा. अस्पलात पर ताला बंद कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपीगंज के ही ग्राम सभा तिघरा के निवासी अश्वनी कुमार गुप्ता उर्फ नाटे की पत्नी रंजिता उर्फ सुमन (25) के हाथ में नीचे ट्यूमर हुआ था। जिसका इलाज वह मछली मण्डी पीपीगंज कस्बे जी.डी.मेमोरियल अस्पताल में अपने परिजनों संग इलाज करवाने पहुंची। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉ की लापरवाही के कारण रंजिता की मौत हो गई। मौत के बाद डॉ. ने परिजनों को मरीज की हालत गंभीर बताकर अपनी निजी कार व अपनी ड्राइवर जमाल के मदद से उसे निजी अस्पताल भेजने लगा। जहा बीच रास्ते में ही परिजनों के मरीज की मौत की बात कहकर गाड़ी को बीच रास्ते से घुमा लिया उसी बीच अस्पताल का कंपाउंडर भी बीच रास्ते से ही भाग गया। कुछ देर बाद जब ड्राइवर जमाल शव को लेकर उसके गांव तिघरा पहुंचा तो स्थानीय लोगो ने डॉ. के कार को अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर को वही बैठा लिया और डॉ. को मौके बुलाने की मांग करने लगे।जिसके मृतक विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को फोन कर पूरे मामले के बारे में अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम हेतु गोरखपुर चिकित्सालय भेज दिया। वही दूसरी तरफ अस्पताल का संचालक व डा. मौके से फरार हो गए। पीपीगंज पुलिस पीड़ित परिजन द्वारा तहरीर प्राप्त कर जांच पड़ताल कर रही है। 100 से 200 फीस लेकर फोड़ा फुंसी का इलाज और जांच के नाम पर भी भारी धनउगाही करता रहता है।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading