छात्रों में कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
प्रतियोगितायें छात्रों की प्रतिभा को निखारने का काम करती हैं – रवि खेमका
गोरखपुर । युथ स्ट्रेन्थ सोसाइटी एवं डा0 इकबाल एजुकेशनल एण्ड रिसर्च फाउन्डेशन, गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज एम. एस. आई. इंटर कॉलेज, बक्शीपुर में कला प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगों और रचनात्मकता से सजे चित्रों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर इस प्रतियोगिता को विशेष सहयोग देने वाले विशिष्ट अतिथि के रुप में रवि खेमका जी ने भी कक्षाओं का निरीक्षण किया एवं छात्रों की भव्य उपस्थिति देख कर प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कायक्रमों से छात्रों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है।
युथ स्ट्रेन्थ सोसाइटी के प्रबन्धक एवं प्रतियोगिता कन्वीनर अबूजर मोहसिन ने कहा कि हमारे छात्रों में अद्भुत रचनात्मक क्षमता है, बस आवश्यकता है उसे प्रोत्साहित करने की। कला केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि यह हमारी सोच, भावनाओं और कल्पनाओं का सुंदर प्रदर्शन है। डा0 इकबाल एजुकेशनल एण्ड रिसर्च फाउन्डेशन के प्रबन्धक एड0 मोहम्मद राफे ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, सृजनशीलता और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं।
प्रतियोगिता में विजेताओं को 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे, दुल्हन मैरेज हाउस, बेनीगंज में पुरस्कृत किया जायेगा तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया जायेगा।
इस अवसर पर टीम के सदस्यों में परवेज सिद्दीकी, एड0 मो आसिम, एड0 मो दानिश, उजमा खातून, उम्मे हानी, अदीला खातून, रिश्बा खातून, मो हस्सान, मो हाशिर, अब्दुल समद, मारिया, शिबरा और मो आकिब अंसारी आदि उपस्थित थे।


