। गोरखपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोदरी क्षेत्र पाली जनपद-गोरखपुर में " वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह " कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किगोरखपुरया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक कोदरी निवासी माननीय कैलाश जी के द्वारा की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना एवं पूजन के साथ श्री कैलाश जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया । तत्पश्चात उपस्थित गणमान्य शिक्षकों एवं नागरिकों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत उपरान्त निर्धारित कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द कुमार सरोज (सहायक अध्यापक) पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोदरी एवं व्यवस्था संचालन का कार्य विजय प्रताप यादव (अनुदेशक कोदरी) द्वारा किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के रंगारंग, प्रेरणादायक एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के पश्चात् पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम के अन्तर्गत कक्षा- 6, 7 एवं 8 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त छात्र/छात्राओं को सम्मानित ग्राम प्रधान मनोज कुमार, एसएमसी अध्यक्ष विदेशी , कैलाश (सेवानिवृत्त शिक्षक), राजेश कुमार सिंह (प्रधानाध्यापक कम्पोजिट लोनिया), एआरपी अभिनय मद्धेशिया आदि के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय के कक्षा-8 के छात्र आदित्य पुत्र प्रदीप के द्वारा" राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित" परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका रीता देवी के द्वारा प्रोत्साहन स्वरुप साइकिल उपहार में दिया गया, जिसे ग्राम प्रधान मनोज कुमार के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत छात्र आदित्य को प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम सम्पादित होने के उपरान्त उपस्थित लोगों द्वारा अपने विचार रखते हुए विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अपने स्तर से विद्यालय के प्रति प्रत्येक सहयोग की बात कही गयी। उक्त कार्यक्रम में अभिभावकों एवं ग्रामवासियों के साथ मनोज कुमार (ग्राम प्रधान), विदेशी (एसएमसी अध्यक्ष), कैलाश (सेवानिवृत्त शिक्षक), अभिनय मद्धेशिया (एआरपी पाली), श्याम नारायन साहनी , ओमप्रकाश , राजेश कुमार सिंह , विनय कुमार चौबे (इंचार्ज हेडमास्टर कोदरी), वैभव कुमार राव (स० अ० सुरगहना), कविता शर्मा सुनीता गौरव तेतरिया, दिनेश पाण्डेय, लालधर , शिव रतन लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

