मुख्य जुलूस मार्ग का निरीक्षण जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन स्वयं पैदल निरीक्षण कर ले

गोरखपुर इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फर्रूख शाह मियां साहब के निर्देश पर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की जानिब से महासचिव हाजी सोहराब खान के नेतृत्व में जुलूस ए मोहम्मदी उठाये जाने को लेकर आज 23 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सौपा गया इस संदर्भ में इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने कहा इस्लाम धर्म के परर्वतक हजरत मोहम्मद साहब सल्लल्लाहू सल्लम की पैदाइश अंधेरों में उजालों की ओर सारे जहां को रौशनमय करने के लिए हुआ और सारी दुनिया में बेशुमार खुशिया फैलाई गई
इस क्रम में खुशियों को एक दूसरे से बांटने के लिए इस्लाम के प्रेम भाईचारे की मोहब्बत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जूलूस ए मोहम्मदी की परंपरा का इजाद हुई
आज हमारी कमेटी ने ज्ञापन के मार्फत आप से विनम्र निवेदन के साथ कुछ जायज मांगे रखी जिन्हें आप पूरा सहयोग करेंगे
इरशाद अहमद ने बताया कि 5 सितंबर को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन परंपरागत रूप से गोरखपुर में मनाया जाएगा जिसमें जूलूस ए मोहम्मदी उठाया जाना है जूलूस मार्गो का जिला प्रशासन समय से पूर्व निरीक्षण कर समाधान का निराकरण करें तथा अघोषित विद्युत कटौती न हो ताकि जुलूस उठाने वालों को कोई परेशानी ना हो जिला प्रशासन पुलिस अदनान फर्रूख शाह मियां साहब के साथ विचार विमर्श कर ले ताकि जो समस्या हो समय से पूर्व कर लिया जाए
मस्जिद इमामबाड़ा दरगाह व अन्य जगहों से जो जुलूस निकलता है वहां के आसपास चूना छिड़काव कराया जाए और वर्षा का आलम में जल जमाव का तत्काल निराकरण कर दिया जाए इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था पुलिस व्यवस्था सख्त हो महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा इमामबाड़ा कमेटी शांति की पक्षधर है हम सभी लोगों से अपील करते हैं गंगा जमुना तहजीब प्रेम भाई चारगी को बरकरार रखें जूलूस ए मोहम्मदी अमन का पैगाम लेकर विभिन्न जगहों से निकलेगा उक्त अवसर पर जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन सभी जूलूस मार्गों का पैदल निरीक्षण कर ले थानावार ताकि कोई समस्या हो उसे समय से हल कराया जा सके
मुख्य रूप से ज्ञापन देने वालों में शकील शाही मोहम्मद अदील अख्तर हामिद अंसारी मोहम्मद वसीम कबीर अली मोहम्मद अनीस एडवोकेट तमाम लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading