*गोविंद नगरी पाश कॉलोनी में एक मकान में लगी आग*

*मौके पर पहुचीं दमकल की गाड़ियां ने आग पर पाया काबू*

गोरखपुर।  शाहपुर थाना क्षेत्र के हड़हवा फाटक स्थित गोविंद नगरी पाश कालोनी के एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर में उठता धुंआ देखकर आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और शाहपुर पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार गोविंद नगरी पाश कॉलोनी में मुरारी लाल बंका  के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तीन मंजिली मकान में सबसे नीचे कपड़े का गोदाम है संभावना व्यक्त की जा रही है कि शॉट सर्किट की वजह से आग लगी होगी फिलहाल शाहपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading