गोरखपुर हजरत मिशकीन शाह रहमतुल्ला अलैह का सालाना उर्स मुबारक पैगामे मोहब्बत के रूप में मनाये जाने के सन्दर्भ में एक मीटिंग मोहल्ला अंधियारी बाग स्थित आस्ताने पर गद्दी नशीन ट्रस्टी जनाब फिरोज अहमद नेहाली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
उर्स मुबारक की तैयारीयां अमनो अमान के दस्तूर के साथ सभी धर्मों जायरिनों के साथ राय मश्वरे से पूरी कर ली गई है
कोलकाता बंगाल बिहार व तमाम प्रसिद्ध आस्तानो को दावत नामा भेजा जा चुका है
7,8, 9 नवम्बर को मुल्क की मुस्तकबिल के लिए दुआएं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन होगा
हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में फिरोज अहमद राईन ने कहा अमन पसन्द लोगों की हौसला अफजाई का भी कार्यक्रम होगा सूफियाना कव्वाली का व लंगर खाना तीन दिन चलता रहेगा हजरत मुश्किन शाह बहादुर रहमतुल्लाह अलैह के जीवन दर्शन पर रोशनी डाली जाएगी बतौर मुख्य अतिथि इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के ,सदर सैयद इरशाद अहमद व महासचिव हाजी सोहराब खान होंगे कार्यक्रम हजारों हाथ अमन के साथ आस्ताने पर दुआओं के लिए उठेंगे
मेहमानों के ठहरने का इंतज़ाम जायरीनों की सुविधा का ख्याल रखा जायेगा बैठक में मुख्य रूप से आदिल अमीन मोहम्मद अनीस एडवोकेट शकील शाही शहाबुद्दीन नईमुद्दीन मोहम्मद मतीन उद्दीन नईम अख्तर आदि
सदर अली सफदर शाह ने कहा यह वह दर है जहां से अमन का चिराग रौशन होती है

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading