
गोरखपुर जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर दीपक गुप्ता ने प्रतियोगिता के व्यक्तिगत ओवर ऑल चैम्पीयन पुरस्कार स्व ठाकुर प्रसाद ओझा के स्मृति में शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री एवं रेडक्रॉस के रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा के सहयोग से प्रदान किया। प्राथमिक बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग और जूनियर बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग के छ: बच्चों को यह पुरस्कार ज्ञानेंद्र ओझा ने प्रदान किया। उप जिलाधिकारी सदर दीपक गुप्ता ने रेडक्रॉस के नि: चिकित्सा शिविर का भी अवलोकन कर इस कार्य की प्रशंसा किया।इस अवसर पर प्रभारी बी एस ए विजय कुमार गुप्ता,शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश धर दूबे,जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा,महेन्द्र चतुर्वेदी, संगीता राय,लक्ष्मी प्रजापति,शिखा पाण्डेय,पुष्पराज दूबे, शिवेंद्र उपाध्याय,विनय दूबे, अनन्त तिवारी, आदित्य निगम उपस्थित थे।
