गोरखपुर मातृशक्ति प्रदेश मंत्री सपना श्रीवास्तव ने सभी आये आगंतुको को माला पहनाकर किया अभिवादन सर्व प्रथम दीप प्रजवलित कर शांखनाद की गईं विश्व हिंदू महासंघ गोरखपुर की ओर से तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन व प्रांतीय अधिवेशन हेतु देश एवं विदेश से आए हुए सनातन प्रेमियों द्वारा सहयोग एवं सानिध्य से सम्मेलन सकुशल सम्पन्न होने पर सभी के प्रति भिखारी लाल प्रजापति ने आभार व्यक्त किया
परम पूज्य संरक्षक, राष्ट्र संत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के मार्गदर्शन और आदरणीय अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के यशस्वी नेतृत्व में, गोरखपुर में संपन्न हुए l विश्व हिंदू महासंघ का प्रांतीय अधिवेशन गोरखपुर में बाबा गंभीर नाथ प्रेछा ग्रह में सम्पन हुआ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी लाल प्रजापति गोरखपुर जिलाध्यक्ष राजेश्वरीप्रसाद मातृशक्ति प्रदेश अध्यक्ष गंगाधाकर , प्रदेश उपाध्यक्ष नीला श्रीवास्तव, आये लोगों का स्वागत सम्मान किया है एवं पुष्पगुच्छ साल पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया l
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन एवं प्रांतीय अधिवेशन की सफलता पर, कार्यक्रम के अन्त में आभार व्यक्त किया गया l यह अधिवेशन न केवल संगठन की शक्ति, बल्कि हिंदुत्व के भविष्य का मार्गदर्शक बना है।कार्यक्रम मे मुख्य अथिति अस्मिता भंडारी ने सभी को जय श्री राम के नारे लगवाए व सभी को आशीर्वाद दिया. भिखारी लाल प्रजापति ने कहाँ की भारत नेपाल हिंदू राष्ट्र बने मुख्य्मंत्री योगी आदित्य नाथ के सपने को पुरा कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार हों इसी तरह एक जुट हों देश में एकता बनाये
प्रदेश अध्यक्ष गंगा धाकड़ जी ने महिला शक्ति को लेकर कहाँ आज की महिला पहले जैसी दुर्बल नहीं है आज दुर्गा की शक्ति सभी महिलाओ में है
प्रदेश उपाध्यक्ष नीला श्रीवास्तव ने हिंदू बट नहीं सकता जुड़ कर कार्य करेगा सभी सनातनी एक हों कार्य करने को तत्पर है सपना श्रीवास्तव ने कहाँ महिला सुरक्षा की दृष्टि से वो बहुत जगह कार्य कर सभी को जागरूक कर रहीं है उन्होंने कहाँ महिलाओ की सुरक्षा को लेकर काफी सख्त है और हर वक्त महिलाओ की आवाज बन कार्य कर रहीं है l
इस अवसर पर सालू गुप्ता आशा शर्मा दीपमाला, शैलेश आदि पदाधिकारी मौजूद रहेंl

