गोरखपुर स्व0 साथी सुधीर कुमार को आत्महत्या के लिए विवश किए जाने की घटना से आहत होकर तहसील कैंपियरगंज के लेखपालों ने प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कार्यस्थल पर लगातार बढ़ते दबाव, उत्पीड़न और शिकायतों के समाधान न होने से सुधीर कुमार मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान थे, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। लेखपालों ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, साथ ही कर्मचारियों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाए। धरने के दौरान सभी ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। लेखपाल संगठन ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
लेखपाल दिवाकर वर्मा, शुभम तिवारी, प्रिंस जायसवाल, सुधीर मिश्रा, अजीत गौतम, हेमंत शुक्ला जीतेन्द्र गौतम, आदि लेखपाल मौजूद रहे।

