*मरहूम मुख्तार अहमद सिद्दीकी के ईसाल-ए-सवाब में बंटा गर्म कपड़ा*

*मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद रजी और मुशर्रफ अली की रहनुमाई में जरूरतमंदों में दिया गया ऊनी कपड़ा*

गोरखपुर। मुबारक खां शहीद रहमतुल्लाह अलैह दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इकरार अहमद के पिता मुख्तार अहमद सिद्दीकी का गुरुवार को सुबह में इलाज के दौरान निधन हो जाने पर महानगर के विभिन्न संगठनों ने रंजोगम का इजहार किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में इकरार अहमद के पिता मुख्तार अहमद सिद्दीकी के इसहाले सवाब के लिए मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद रजी और मुशर्रफ अली की रहनुमाई में जरूरतमंदों, गरीबों, मजदूरों और असहायों में सर्द हवाओं के बीच कड़ाके की ठंड में ऊनी कपड़ों को बांटा गया। लोगों को मिले गर्म कपड़े को पहनते हुए खूब दुआएं दी।
इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद रजी ने मुख्तार अहमद सिद्दीकी की मगफिरत की दुआ मांगते हुए कहा कि इसहाले सवाब के लिए सदकये जारिया के लिए जरूरतमंदों में आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट हर साल लोगों की मदद की दिशा में तत्पर है। इसी संदर्भ में हजरत बाबा मुबारक खां शहीद दरगाह पर मौजूद जरूरतमंदों को संगठन के संरक्षकज्ञइकरार अहमद के वालिद की याद 50 जैकेट बांटा गया। लड़कों और लड़कियों को में भी गर्म कपड़ों को दिया गया।
इस मौके पर मोहम्मद रजी,  मुशर्रफ अली, सद्दाम एडवोकेट, डॉ. तबरेज, अतुल शर्मा, राजू शर्मा, समीर, इस्लाम आदि मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading