मित्रम परिवार ने किया सांसद रवि किशन जी से मुलाकात और एनजीओ बैठक का दिया प्रस्ताव।

गोरखपुर  बीडीएस केयर फाउंडेशन से राजेश जी के अगुवाई में मित्राम परिवार और तारा स्मार्ट हेल्प फाउंडेशन संगीता सेवा संस्थान के साथ मिल कर सयुक्त तत्वाधान में सांसद रवि किशन जी
को एनजीओ की एक बैठक का प्रस्ताव दिया।
और  समाज की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस तरीके से शहर में व्यापारियों और और पत्रकारों के भी सयुक्त संगठन है। जो मिल की मिल कर कार्य कर रहे है पर आज अभी तक कोई भी एनजीओ ऐसा संगठन नहीं है जो एनजीओ की समस्याओं को खुले मंच से प्रशासन को बता सके।  इसी कर्म में बीडीएस केयर फाउंडेशन के राजेश जी ने मित्राम परिवार के संस्थापक दीप मित्राम जी तारा स्मार्ट हेल्प फाउंडेशन के चेयरमैन विशाल सिंह जी एवम संगीता सेवा संस्थान की संस्थापक संगीता मित्राम जी ने मिल कर प्रस्ताव दिया। की सरकार जो अपने कार्यकाल में चलाई जा रही योजनाएं और उपलब्धियों को एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ साझा करें। जिससे एनजीओ के प्रतिनिधियो को उन योजवाओ के द्वारा लोगों की विकाश में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सके। जिससे खुश हो कर के माननीय सांसद जी ने पूरा सहयोग एवं मार्ग दर्शन करनी का आश्वासन दिया।  इसमें विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों में  राजेश जी , दीप मित्राम, संगीता मित्राम, विशाल सिंह,आयुषी मित्राम, रेंचु पासवान, सौरव पांडेय , राहुल, कार्तिक, विश्वास तिवारी, दीपू इत्यादि लोग मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading