गोरखपुर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट गोरखपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक नेहरू इंटर कॉलेज बिछिया कॉलोनी गोरखपुर के सभागार में जिला उपाध्यक्ष डॉ क्षमा पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस बैठक में संघ की जिला कार्यकारिणी व मंडल कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।क्षबैठक में संघ के मुख्य प्रांतीय संरक्षक श्रद्धेय जगदीश पांडेय ठुकराई जी सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, जनपद व मंडल के पदाधिकारी गण, संगठन के सक्रिय सदस्य गण व इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर विचार के दौरान जिला मंत्री डॉ शोभित श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि दिनांक 28 सितंबर 2025 को कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से जिला निर्वाचन का वृहद कार्यक्रम जारी किया गया था। परंतु उसका अनुपालन नहीं हो सका । ऐसी परिस्थिति में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से एकल पदों पर मनोनयन किया गया और यह भी निर्णय लिया गया कि मनोनीत पदाधिकारियों के सहयोग से शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। मनोनीत पदाधिकारियों में सत्यपाल सिंह जिलाध्यक्ष, डॉ शोभित श्रीवास्तव जिला मंत्री, राम जी बागी जिला कोषाध्यक्ष, सुभाष यादव जिला आय व्यय निरीक्षक, घनश्याम तिवारी महानगर अध्यक्ष, शशांक शेखर सिंह महानगर मंत्री, दुर्गेश दत पाण्डेय मंडल अध्यक्ष, डॉ दयानंद पांडेय मंडल मंत्री बनाए गए। इस बैठक में यह भी बताया गया कि वर्तमान जिलाध्यक्ष हीरा लाल गौड अब सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी पद पर रहते हुए कार्य करेंगे। बैठक में प्रांतीय मंत्री डॉ अजय कुमार पाण्डेय, सदस्य संसदीय समिति जगतारण शरण, सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अवनींद्र सिंह, अनंत मौर्य, पन्नेलाल गुप्ता, दिनेश गौतम, राजेंद्र प्रसाद, अशोक तिवारी, संतोष कुमार शर्मा, शैलेश कुमार पाण्डेय, नरेंद्र सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी, बाल कृष्ण पांडे, जय प्रकाश यादव, रविन्द्र सिंह, मनीष अग्रहरि, जोगेंद्र प्रताप सहित भारी संख्या में सदस्य, पदाधिकारी एवं सक्रिय शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


