गोरखपुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त प्रभात कुमार आईएएस की प्रेरणा एवं जिला मुख्यायुक्त राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राम जन्म सिंह के निर्देशन में अयोध्या दास स्काउट कुटीर में सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं जिला गाइड कैप्टन प्रशिक्षण के तीसरे दिन आयोजित कैंम्पफायर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा कि स्काउट गाइड के नियमों सिद्धांतों को आत्मसात कर राष्ट्रभक्ति एवं मानव सेवा के माध्यम से एक अच्छे समाज की संरचना किया जा सकता है। इस अवसर पर सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार ने बताया तीन दिनों के प्रशिक्षण में स्काउटिंग गाइडिंग के आधारभूत उद्देश्य, प्राथमिक सहायता, यूनिफॉर्म,टोली विधि, प्रथम सोपान के गांठ, ग्रुप मीटिंग खेल, प्रार्थना, नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत के बारे में प्रशिक्षार्थियों को बताया गया। प्रशिक्षण में प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा नियुक्त किए गए प्रशिक्षण प्रभारी स्काउट इटावा के विपिन मिश्रा प्रशिक्षण प्रभारी गाइड रायबरेली से वंदना श्रीवास्तव, सहायक स्टाफ अर्चना यादव एवं महेंद्र कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड प्रतिमा शुक्ला,DTC स्काउट अजय सिंह,इशरत सिद्दीकी,किरन देवी,शशांक पाण्डेय,ओम प्रकाश उपाध्याय ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव रंजना राय ने किया।


