गोरखपुर।
रोटरैक्ट क्लब गोरखपुर द्वारा आज मोहद्दीपुर मलिन बस्ती, रेलवे स्टेशन के पास जरूरतमंदों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय सेवा कार्य के अंतर्गत पिछले एक सप्ताह से क्लब के सदस्यों ने अपने परिवारजनों एवं मित्रों के सहयोग से पुराने लेकिन पहनने योग्य वस्त्र एकत्रित किए। क्लब अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में ये वस्त्र गरीबों, असहायों एवं रिक्शा चालकों को वितरित किए गए। इस अवसर पर रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश देते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। कार्यक्रम में पीडीआरआर हर्ष श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, अंकित गौड़, अनुपम पाण्डेय, अनुराग, श्वेता गौड़, रितिका मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीडीआरआर हर्ष श्रीवास्तव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आसपास के असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की यथासंभव सहायता करें, क्योंकि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वरीय सेवा है। उन्होंने कहा कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति थोड़ा-सा योगदान देता है, तभी एक संवेदनशील, सशक्त और मानवीय समाज का निर्माण संभव हो पाता है। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव सौरभ राज ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, परिवारजनों एवं सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। रोटरैक्ट क्लब गोरखपुर का यह सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाया, बल्कि समाज को यह प्रेरणा भी दी कि सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक बदलाव संभव है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading