


बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में हाजी अजहर खान इंटरमीडिएट कॉलेज की सराहनीय पहल
महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत हाजी अजहर खान इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा पूजा वर्मा को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।
एक दिन की प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कर पूजा वर्मा ने विद्यालय की जिम्मेदारियों को समझा। विद्यालय की यह पहल बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। ऐसे अवसर छात्राओं को अपनी क्षमता पहचानने और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
