गोरखपुर शिक्षा विभाग में लंबे समय तक समर्पित सेवा देने वाले खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजेश कुमार राय की सेवा निवृत्ति के अवसर पर मंगलवार को छपिया स्थित बीआरसी सभागार में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उनके सराहनीय कार्यों की भरपूर प्रशंसा की गई। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित वरिष्ठ खण्ड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा ने कहा कि बृजेश कुमार राय एक कुशल प्रशासक, शिक्षकों के हितैषी, सरल-सहज व मृदुभाषी अधिकारी के रूप में याद किये जायेंगे। इन्होने हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया, जिससे शिक्षकगण और कर्मचारी उनके प्रति कृतज्ञ रहते हैं। समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथी के रूप में अनिल कुमार राय प्रबन्धक आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने उनकी सादगी और समर्पण की मिसालें दीं। समारोह में श्री राय को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ पिपरौली के ब्लाक मंत्री उमेश पाण्डेय ने कहा कि श्री राय ने अपने पूरे कार्य काल में अध्यापकों का पूरा सम्मान किया। शिक्षकों के हित में उच्चाधिकारियों से जबरदस्त पैरवी करते थे। उनमें सम्मोहन की कला थी। जो एक बार उनसे जुड़ा वह सदैव उनका होकर रह गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रीपुरा के प्रधानाध्यापक ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि एक अधिकारी की विदाई पार्टी में सैकड़ो मातहतों का जुटना ही उनकी अच्छाई बया कर रहा है। जीवन में ऎसा अभिभावक मिलना कठिन होता है।
विदाई समारोह में प्रमुख रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीनारायण मिश्र, यज्ञ नारायण वर्मा, जितेन्द्र गौड़, देवी प्रसाद दूबे, विवेकानन्द सिंह, गणेश पाण्डेय मंगलम, हरिकेश मिश्रा, अविनाश शुक्ल, विवेक तिवारी, अभिमन्यु सिंह, धर्मवीर यादव, आशा सिंह, प्रमोद सिंह, अखिलेश सिंह, संतोष त्रिपाठी, राकेश गिरि, रेनू सिंह, सीमा मिश्रा, राजेश पाण्डेय सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading