अरुशान न्यूज।नेपाल।मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर नेपाल स्थित त्रिवेणी संगम में अपने मित्रों के साथ स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रातःकाल का शांत वातावरण, कलकल बहती नदियां और भक्तिभाव से ओतप्रोत श्रद्धालु मन को विशेष शांति प्रदान कर रहे थे। मान्यता है कि इस दिन संगम में स्नान करने से पापों का क्षय होता है और आत्मिक शुद्धि प्राप्त होती है। मित्रों के साथ सामूहिक स्नान, मंत्रोच्चार और मौन व्रत का पालन एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। यह आध्यात्मिक यात्रा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा भर गई।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading