
सिवान! मिशन स्किलिंग एंड एम्पावरिंग इंडिया के तत्वावधान में महिला स्वालम्बन महा अभियान के अन्तर्गत सिवान के होटल सिटी पैलेस में एक दिवसीय मेगा मेकअप एण्ड एकेडमी मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिवान जिले की ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं एवं ट्रेनी ब्यूटीशियन को मेकअप से सम्बन्धित नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गयी ताकि वह इस प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रचलित मेकअप ट्रेंड्स से परिचित हो सकें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एकेडमी मैनेजमेंट गुरु अफरोज अहमद ने ब्यूटी एकेडमी संचालिकाओं को एकेडमी के मैनेजमेंट, प्रमाणन, पाठ्यक्रम निर्धारण, आधुनिक तकनीक एवं आय के अन्य स्रोतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था विगत 15 वर्षों से महिला स्वालम्बन अभियान के अन्तर्गत हजारों महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट, शिखा ने पार्टी मेकअप, इण्डो वेस्टर्न लुक, एवं नीलम एवं प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट खुशबू ने सिग्नेचर ब्राइडल लुक के बारे में विस्तार से बताया एवं मॉडल को तैयार करके प्रतिभागियों को दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज सेविका एवं नेत्री रूपल ने कहा कि सिवान में इस तरह का आयोजन सराहनीय है। इसके लिए संस्था बधाई की पात्र है। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉगर सचिन, समाज सेविका सीमा सर्राफ, समाज सेवी साहिल मकसूद, अनमोल कुमार, पत्रकार अमित गुप्ता एवं प्रोफेशनल मॉडल चांद जहीन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में सेलिब्रिटी गेस्ट, एक्टर, डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर जफर खान ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया एवं विशिष्ट कार्य करने वाली ब्यूटीशियन को अवार्ड देकर सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के सह संस्थापक गोविंद मिश्रा एवं अजय कुमार ने बुके देकर किया। कार्यक्रम को आयोजित कराने में, कार्यक्रम सहायक स्नेहा, कार्यक्रम की संयोजक चांदनी सह संयोजक पिंकी एवं ममता सहयोगी प्रेमशीला, रानी, अनुष्का, बिंदु, नीतू, अंजली, ममता, संजु एवं साबरीन का सराहनीय योगदान रहा।
