गोरखपुर ऑल इंडिया मानवाधिकार संगठन द्वारा आज दिनांक 26.1.2026 को प्रातः 9:30 बजे 77 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बेतिया हाता रोड, शास्त्री चौक स्थित- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एन. ई. रेलवे कांग्रेस के संरक्षक श्री सुभाष दुबे, श्री काशी नरेश चौबे, श्री शिवेंद्र पांडे, राकेश श्रीवास्तव, संगठन के महासचिव श्री लाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री बीएन शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद खालिद, जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान, प्रदेश मंत्री श्री विनोद दुबे, सीटू चौधरी, राजेंद्र निषाद, संजय अग्रवाल ,मोहित दुबे ,अनिल पांडे, नवाब हुसैन, मनोज गुप्ता ,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा केा माल्यार्पण करने के उपरांत ध्वजारोहण का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ उक्त कार्यक्रम में संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

