माननीय मुख्यमंत्री जी,जिला प्रशासन, तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकार साथियों को हृदय से आभार: परिषद

गोरखपुर होली के पावन पर्व पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनरों को 28 फरवरी तक वेतन, पेंशन एवं मानदेय भुगतान करने का आदेश जारी किया गया था। किंतु भारतीय रिजर्व बैंक के ई-कुबेर पोर्टल में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण 28 फरवरी को वेतन-पेंशन संबंधितों के खातों में नहीं पहुंच सका।
इसके उपरांत परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी एवं मुख्य कोषाधिकारी से मिला तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना एवं भारतीय रिजर्व बैंक को ट्वीट कर 2 मार्च को अवकाश के दिन आरबीआई खोलकर कर्मचारियों व पेंशनरों के खातों में वेतन-पेंशन भुगतान कराने का अनुरोध किया।
संज्ञान लेते हुए आरबीआई द्वारा पोर्टल की तकनीकी समस्या दूर की गई तथा आज सभी संबंधितों के खातों में वेतन एवं पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया गया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, केंद्रीय वित्त मंत्री, भारतीय रिजर्व बैंक तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से अवकाश के दिन भी यह कार्य संभव हो सका। इसके लिए आप सभी को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading