गोरखपुर जनपद के उरूवा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरियापार मार्केट में शनिवार शाम 05:45 बजे से पुलिस ने पैदल गश्त के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य तिराहे और बाजार क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से पूरे इलाके में हलचल रही।
उप निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रमाशंकर दुबे, उ0नि0 भानु प्रताप यादव, उ0नि0 दीपेन्द्र नाथ त्रिवेदी सहित पुलिस बल के जवानों ने मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों व आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
चेकिंग अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सख्त चेतावनी दी गई, वहीं कुछ के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की गई।
टीम में हे0का0 विजय कुमार यादव, हे0का0 नंद किशोर पाण्डेय, का0 श्रवण कुमार, का0 उपेंद्र तिवारी, का0 आनंद शर्मा, का0 देवानंद चौधरी, का0 प्रदीप जायसवाल, का0 सोनू यादव, का0 दीपक यादव, का0 सतीश भारती एवं का0 राहुल प्रसाद शामिल रहे।

