गोरखपुर गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल इंगुरी सराय गोरखपुर मंडल देवरिया
स्कूल के 3 वर्ष पूरे होने पर स्कूल का वार्षिकोत्सव 28.03.26 को मनाया गया।
बतौर मुख्य अतिथि के तौर पे पूर्वोत्तर रेलवे में रेलवे भर्ती सेल के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार गुप्ता जी को सम्मानित किया गया साथ ही साथ गुरुकुलम का तृतीय वर्षगांठ मनाई गई । वर्षगांठ की शुरुआत कक्षा 8 के छात्राओं के द्वारा गणेश वंदना से शुरुआत की गई। नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक सभी बच्चों ने स्कूल के वर्षगांठ पर बहुत ही उत्कृष्ट परफॉर्मेंस किए काफी सराहनीय रहा स्कूल के डायरेक्टर श्री अंकित मधेशिया जी ने बहुत ही बढ़िया प्रबंधन किया। स्कूल के प्रिंसिपल मिहिर जो कि एक सैनिक स्कूल से पढ़े हुए छात्र रह चुके है उनके कार्य का तरीका और बच्चों में अनुशासन बहुत ही उम्दा नजर आया। सभी छात्र बहुत ही उत्साहित थे अपने अपने परफॉर्मेंस को लेकर । वर्तमान झलकियों पे अधिकृत मोबाइल फोन का प्रयोग कितना हानिकारक है इस पर कक्षा 7 के बच्चों ने एक झांकी पेश की सबको बहुत पसंद आया, कक्षा 6 के छात्रों के द्वारा एक बढ़िया झांकी प्रस्तुत की गई जिसमें दिखाया गया उन बच्चों के ऊपर जो पढ़ाई से वंचित रह जाते है और कम उम्र में जिम्मेदारी उठा लेते है। शिक्षा सबका अधिकार है ,कक्षा 8 के बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक झांकी प्रस्तुत की सभी को बहुत पसंद आई।एक ग्रामीण क्षेत्र में एक अच्छे स्कूल का प्रबंधन देख चीफ गेस्ट काफी प्रसन्न हुए काफी सराहना किया उन्होंने।वर्ष 2025-2026 में आते हुए टॉप सभी छात्रों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र और मेडल के द्वारा सम्मानित किया गया ।मुख्य अतिथि जी के द्वारा बच्चों को बहुत ही अच्छा मोटिवेशन दिया गया । “जीवन में आगे बढ़ना हो तो कठिनाइयां रास्ता नहीं रोकती, संसाधन खुद ब खुद मिल जाते है” मुख्य अतिथि जी ने अपने जीवन की एक वृतांत भी व्यक्त किया ” जब हम पढ़ते थे तो पॉकेट में एक रू नहीं रहते थे दिन भर सब्जी बेचते थे फिर शाम को पढ़ते थे पढ़ाई करके मेहनत करके एयर फोर्स में नौकरी किए और नौकरी में रहकर UPSC की तैयारी किए और मेहनत सफल हुई ।इसलिए किसी छात्र को अपने लक्ष्य और परिश्रम से नहीं घबराना चाहिए अपने मेहनत पे विश्वास रखना चाहिए। मुख्य अतिथि के साथ क्षेत्र के समाज सेवी, श्री अशोक गुप्ता जी, शिक्षक श्री अवधेश जी, फिजिकल एजुकेशन शिक्षक श्री शिवेंद्र जी, श्री आर के गुप्ता( पूर्वोत्तर रेलवे),श्री रजत गुप्ता( उत्तर मध्य रेलवे) ,श्री अमित वर्मा (समाज सेवी), श्री हिमांशु सिंह(युवा नेता और समाजसेवी),श्री अभिषेक वर्मा (समाज सेवी) , श्री पंकज पाठक, श्री विवेक वर्मा, इत्यादि लोग सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading