*जीवन ज्योति इण्टर कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव*
संवाद सूत्र/पीपीगंज
पीपीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कल्याणपुर के अकटहवा के पास स्थित जीवन ज्योति इंटर कालेज के वार्षिक उत्सव व रिपोर्ट कार्ड वितरण किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत पीपीगंज के अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा विधालय कोई फैक्ट्री नहीं होती है, विधालय एक ऐसी सस्था होती है जो नौनिहालों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देकर देश व समाज के भविष्य का निर्माण करता है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में यह विद्यालय निश्चित रूप से छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देकर एक अच्छे दिशा में बच्चों को ले जा रहा है।यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय संचालित करने वाले राष्ट्र का निर्माण करते हैं। क्यों कि छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा देकर शिक्षक व विद्यालय परिवार राष्ट्र का निर्माण करता है।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित लोकगीत गायक एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज मिहिर ने कहा जब बच्चे अच्छी शिक्षा व संस्कार लेकर विद्यालय से निकलते हैं तो वहीं बच्चे शक्तिशाली समाज व मजबूत राष्ट्र का का निर्माण करते हैं।
इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हुए। वहीं मुख्य अतिथि लक्ष्मण विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने छात्र छात्राओं के कार्यक्रम को खूब सराहा है
इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आदर्श वर्धन पाठक ने किया व अध्यक्षता प्रधानाचार्य कन्हैया लाल जयसवाल ने किया है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोस्वामी गौरव भारती, महफूज खां, राजेश सिंह, परमहंस सिंह, डॉ विनित मिश्र, गणेश प्रसाद शर्मा, प्रबंधक आर .एन. जयसवाल,अजय कुमार वर्मा ,अखिलेश ओझा मंडल प्रभारी ऑल इंडिया पत्राकार संघ गोरखपुर, सत्येंद्र प्रताप सिंह मंडल सचिव ऑल इंडिया पत्राकार एकता संघ जिला गोरखपुर ,प्रधान प्रमोद कुमार यादव, रत्नेश जयसवाल, सभासद प्रेम चौहान, तथा विद्यालय के शिक्षक श्रीमती शीला,बंदना, गरिमा तिवारी,शाभ्वि, आनंद कुमार, दीपक कुमार,शिव चंद, समेत दर्जनों की संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित थे।
