गोरखपुर, 21 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व महानगर कार्यसमिति सदस्य सुशील अग्रहरी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। योग दिवस के अवसर पर सुशील अग्रहरी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है, जिसे आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से संपूर्ण विश्व ने स्वीकार किया है। इसी क्रम में आज गीता नगर मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का भव्य कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य और सनातन चेतना का संदेश दिया गया मुख्य अतिथि।भाजपा महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही रहे सुशील अग्रहरी ने संगठन की मजबूती में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भाजपा कोई सामान्य राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर चलने वाला एक जीवंत विचार है। पार्टी की इस वैश्विक शक्ति के पीछे बूथ स्तर पर दिन-रात पसीना बहाने वाले हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और समर्पण है।सुशील अग्रहरी ने पड़ोसी जनपद महराजगंज में चल रहे सांगठनिक दौरों और “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान” के तहत कार्यकर्ताओं के बीच प्रवास कर रहे यशस्वी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय पंकज चौधरी जी के कुशल विज़न की सराहना की। अग्रहरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वयं जमीन पर उतरकर, गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से मिलना और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करना यह दर्शाता है कि भाजपा में संगठन और कार्यकर्ता को कितना सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। शीर्ष नेतृत्व का यह जमीनी जुड़ाव कार्यकर्ताओं में एक नई वैचारिक धार और अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार करेगा।अग्रहरी समाज, गोरखपुर के महामंत्री सुशील अग्रहरी ने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अंत्योदय नीतियां और उत्तर प्रदेश के परम पूजनीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सुशासन व ‘शून्य सहन शीलता’ मॉडल आज पूरे देश के लिए विकास की नई मिसाल बना हुआ है। सरकार की इन जन-कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पूरी ईमानदारी से पहुँचाने की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपने कंधों पर उठा रखी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी सांगठनिक व चुनावी अभियानों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए हमें अभी से पूरी ताकत के साथ जनता के बीच अपनी सक्रियता और जनसंपर्क को और अधिक प्रगाढ़ करना होगा। योग कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:-विशाल गुप्ता विमल अग्रहरि जितेंद्र अग्रहरि संजय श्रीवास्तव अनुराग माझावर आशीष गुप्ता रामप्रकाश गुप्ता अवधेश अग्रहरि  विनोद वर्मा .दुर्गेश चौधरी . सुशील अग्रहरी भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे श्री श्री गायत्री शक्तिपीठ राजघाट पर उपस्थित रहेl

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading