*सरकारी अस्पतालों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगा एआरवी और एएसवी*

जानवरों के काटने और सर्पदंश के मामलों में निर्बाध सेवा के लिए सीएमओ ने दिए निर्देश

सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र जारी कर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता से अवगत कराया

*गोरखपुर।* जिले में सभी ब्लॉक मुख्यालय स्थित अस्पतालों, जिला स्तरीय सरकारी अस्पतालों एवं बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एआरवी और एएसवी का इंजेक्शन 24 घंटे उपलब्ध रहेगा और उसकी सेवाएं निर्बाध तौर पर दी जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने इस बारे में पत्र जारी कर सभी सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि यह दोनों सेवाएं निर्बाध तौर पर जारी रहनी चाहिए।

सीएमओ डॉ झा ने निर्देश दिया है कि कुत्ता, बंदर और बिल्ली जैसे जानवरों के काटने पर लगने वाला एआरवी और सर्पदंश पर लगाया जाने वाले एएसवी का इंजेक्शन एक व्यक्ति के लिए भी इस्तेमाल करना पड़े तो करना है। इन इंजेक्शन की सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। डॉ झा ने बताया कि दोनों प्रकार के टीके जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अगर किसी को यह सेवाएं चाहिए तो नजदीक सरकारी अस्पताल में जाना होगा।

पिछले दिनों बाढ़ की तैयारी सम्बन्धित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि किसी भी जिले में एआरवी और एएसवी की कमी न रहे और लोगों को इनकी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading