*छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श के साथ मिलीं दवाइयां*

एम्स गोरखपुर और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गोरखपुर विश्वविद्यालय में लगा शिविर

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन और सीएमओ डॉ राजेश जा ने किया शिविर का उद्घाटन

*गोरखपुर।* पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी। एम्स गोरखपुर और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच और परामर्श के साथ निःशुल्क दवाओं की भी सुविधा उपलब्ध रही। शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन और सीएमओ डॉ राजेश झा ने किया।

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से छात्राओं में अपनी सेहत के प्रति जागरूकता का स्तर भी बढ़ता है। एम्स गोरखपुर और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर रहेगा। सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का परिणाम अत्यंत प्रभावकारी रहता है। हमारी कोशिश है कि छात्राओं को अधिकाधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।

सीएमओ डॉ झा ने बताया कि शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा हीमोग्लोबिन की जांच, मधुमेह व रक्तचाप की जांच, अन्य गैर संचारी रोगों की स्क्रिनिंग और आंखों के पावर की जांच की गयी और छात्राओं को हेल्थ कार्ड भी बना कर दिए गए। आयोजन में एम्स गोरखपुर के साथ-साथ मोहद्दीपुर शहरी स्वास्थ्य केन्द्र और आरबीएसके चरगांवा की टीम ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर नगरीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एनके द्विवेद्वी, एम्स गोरखपुर से डॉ प्रियंका व उनकी टीम, विश्वविद्यालय की तरफ से डॉ दिव्या रानी सिंह सहित कई शिक्षक प्रमुख तौर पर मौजूद रहीं। आयोजन में तकनीकी सहयोग यूपीटीएसयू की श्रद्धा ने दिया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading