सावित्रीबाई फुले अंतरराष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए गोरखपुर शहर के युवा शिक्षक मोहम्मद आकिब अन्सारी
जिंदगी को खुल करके सकारात्मक विचार के साथ स्वतंत्र रूप से जियें : आई. एफ. एस. अधिकारी कैलाश चंद्र मिश्रा
गोरखपुर सनराईज़ कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर, एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक, रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव, हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम पसमांदा महाज गोरखपुर शहर के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष व महान रक्तदाता मोहम्मद आकिब अंसारी को उज्जैन मध्य प्रदेश की समाजसेवी संस्था गोपाल किरण समाजसेवी संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, एक कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तथा शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने के लिए संस्था के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह निमराजे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौरगण में कार्यरत आई. एफ. एस. अधिकारी कैलाश चंद्र मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती अर्चना रानी व शिक्षक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव जी की रहनुमाई में सुराना पैलेस, उज्जैन मध्य प्रदेश में सावित्रीबाई फुले अंतरराष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद गोरखपुर शहर वासियों में खुशी की लहर है। इस कार्यक्रम में पूरे हिंदुस्तान से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, प्रधानाचार्य, डायरेक्टर, प्रबंधक आदि को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के इस अवसर पर अजय विक्रम, डॉ. वी. के. चौरसिया, हर्षित श्रीवास्तव, पूजा संकत, राजेंद्र सिंह, राजकुमार यादव, तनवीर कुरैशी, विनोद दुबे आदि गणमान्य लोगों के साथ साथ हिंदुस्तान के हर राज्य से लोगों ने शिरकत की।
