अनियंत्रित बस मोटरसाइकिल को रौंदते हुए पिकअप से जा भिड़ी, दो छात्र और पिकअप चालक सहित तीन की मौत

महराजगंज : गोरखपुर-महराजगंज राष्टीय राज्य मार्ग 370 पर तेज
रफ्तार से जा रही बस सोमवार को दोपहर में अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी से भिड़ी उसके बाद स्कूल से पढ़कर मोटरसाइकिल लेकर खड़े छात्रों को रौंदते हुए पलट गई। टक्कर के बाद बस गड्ढे में चली गई। घटना के बाद बस ड्राइवर व खलासी मौके भाग निकले व पिकअप पलट गई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल पर बैठे छात्र की मौक पर ही मृत्यु हो गई। पिकअप के डाडवर समेत दो गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। चीख चीत्कार मच गई। भिटौली पुलिस मौके पर पहुंच कार्यवाई में जुट गई। लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए परतावल सीएचसी ले जाया गया है। श्यामदेउरवा थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व भिटौली थाने के प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह पुलिस कर्मियों के साथ सीएचसी पहुंच घायलों के इलाज में मदद को जुट गए।
बताते चलें कि तेज रफ्तार से गोरखपुर से महराजगंज की ओर जा रही निजी बस भिटौली थाना से कुछ दूर पहले भैंसा नहर पुल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर पिकअप से टकरा गई। टक्कर से पिकअप व बीच में आई मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में बाइक पर सवार कक्षा 12 के छात्र प्रिंस की मृत्यु हो गई। एक साथ तीन वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने से चीख पुकार मच गई। फौरन भिटौली पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए परतावल सीएचसी भेजा जाने लगा। परतावल सीएचसी अधीक्षक डा. राजेश द्विवेदी ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। तथा गंभीर रूप से घायल पिकअप ड्राइवर प्रेमसागर पुत्र रामदेव महुअवा कोतवाली, छात्र दुर्गेश जायसवाल निवासी धर्मपुर को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया । जहां इलाज के दौरान पिकअप ड्राइवर की मेडिकल कालेज में और दुसरे छात्र दुर्गेश की अस्पताल में मृत्यु हो गई।
सूचना पाकर सदर एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिए।
भिटौली थाना के प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तीन की मृत्यु हुई है। जिसमें एक पिकप का ड्राइवर व दो छात्र थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading