कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में मंगलवार को यातायात माह नवम्बर के अंतर्गत शासन एवं सड़क सुरक्षा समिति की अपेक्षानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा,सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एन एच शाम्भवी तिवारी,सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग कुणाल कुमार एवं आर पी सिंह लेखाकार परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 727 एवं 730 पर स्थित सभी ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 727 एवं 730 पर साखोपार, अर्जुनहा एफसीआई गोदाम,जानकी नगर, बावली चौक से कंठी छपरा पेट्रोल पंप, नौरंगिया,इन्दरपुर, परोरहा,मिसरौली नहर पुलिया,आदि मुख्य ब्लैक स्पॉट है। निरीक्षण के दौरान ब्लैक स्पॉट पॉइंट्स पर दुर्घटना के कारणों एवं इसके समाधान हेतु कृत कार्यवाही/अपेक्षित कार्यवाही पर विस्तृत रूप से विचार किया गया। सुधारात्मक कार्यवाही के अंतर्गत रोड इंजीनियरिंग, सोलर ब्लिंकर,साइनेज बोर्ड,स्पीड लिमिट बोर्ड, इंटर सेक्शन रोड्स पर स्पीड ब्रेकर/रम्बल स्ट्रिप एवं रिपीटेड बार आदि बनाये जाने की चर्चा की गयी। निरीक्षण के दौरान ब्लैक स्पॉट पॉइंट्स पर स्थानीय लोगो को जागरूक किये जाने तथा गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने/गुड सेमेरिटन योजना को निश्चित अंतराल पर प्रचारित किये जाने तथा प्रवर्तन की कार्यवाही की आवश्यकता महसूस की गयी।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading