गोरखपुर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी गोरखपुर एवं बथवाल ग्रुप आफ कंपनीज (आपका आश्रय) के संयुक्त तत्वाधान में जनपद गोरखपुर में रक्त की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का का आयोजन आरूसन ग्रांड होटल मे किया गया | आयोजन का उद्घाटन करते हुए मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मनुष्य के शरीर की रक्त कणिकाएं स्वत बनती एवं निष्क्रिय हो जाती है और नई रक्त कणिकाएं निरंतर बनती रहती है। इस प्रकार रक्तदान करने से मनुष्य का स्वास्थ्य अच्छा होता है और दान किये हुवे एक यूनिट रक्त से तीन मनुष्य की जीवन रक्षा हो जाती है। इस प्रकार बथवाल ग्रुप के अमित बथवाल एवं मनीषा बथवाल, शुभम बथवाल, मनीष अग्रवाल एवं राहुल जी ने रेडक्रॉस के सहयोग से रक्तदान कराकर मानव जीवन के रक्षार्थ महत्वपूर्ण योगदान किया है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेश झा ने कहा कि आवश्यकतानुसार सभी को रक्त उपलब्ध कराने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संस्थाओं एवं उद्यमियों को जोड़ने का कार्य प्रशंसनीय है।इससे रक्त उपलब्ध कराकर मानव जीवन के रक्षा में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर के सम्मानित मेयर डा मंगलेश श्रीवास्तव,cmo डा राजेश झा एवं बाथवाल ग्रुप आफ कम्पनीज के अमित बथवाल एवं आपका आश्रय के मनीष अग्रवाल सहित सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुवे इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर महादान को प्रेरित करना समाज हित का कार्य है।उन्होंने बताया कि शिविर में बथवाल ग्रुप एवं आपका आश्रय के अमित बथवाल जी ने स्वयं तथा मनीष अग्रवाल, करन प्रकाश, रेडक्रॉस की आजीवन सदस्य शिखा पाण्डेय एवं उनके पति इंदु भूषण त्रिपाठी सहित 40 रक्तदानियों ने रक्त का महादान किया।
रेडक्रॉस के सचिव एवं कोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल, ब्लड बैंक प्रभारी डा प्रशांत अस्थाना एवं रेडक्रॉस के रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा द्वारा सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक जिला अस्पताल,बथवाल ग्रुप एवं रेडक्रॉस के तरफ से प्रमाण पत्र एवं रेडक्रॉस के प्रतीक चिन्ह का कप देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में संरक्षक सदस्य ईश्वर चंद जायसवाल के उपस्थिति में विशाल जायसवाल, अमित बथवाल ,मनीषा बथवाल,शुभम बथवाल,मनीष अग्रवाल,राहुल, ज्ञानेंद्र ओझा,विवेक जायसवाल,पुष्पराज दूबे, विनय पाठक,आदित्य निगम, ब्लड बैंक की गीता यादव, राकेश मिश्रा आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading