इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने आज नगर आयुक्त को 11 सूत्री ज्ञापन जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर सौपा
गोरखपुर l
इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मोहम्मद साहब की पैदाइश का पर्व दिनांक 26 अगस्त को पड़ रहा है इस शानदार खुशी के मौके पर दुनिया में हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का यैमे पैदाईश मनाया जाएगा इस खुशी के मौके पर गोरखपुर के तमाम मुसलमान भाइयों को इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी मुबारकबाद पेश करती है इसलिए जुलूस-ए मोहम्मदी  उठाया जाता है इस अमन के त्यौहार में इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में समस्याओं के निराकरण के संबंध में 11 सूत्री मांग माननीय नगर आयुक्त महोदय नगर निगम को सौपा गया
तथा आशा व उम्मीद जताई गई कि पहले से बेहतर व्यवस्था दें
कमेटी के सदर सैयद इरशाद अहमद ने मुसलमान से अपील किया कि हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहू सल्लम के जन्म पैदाइश के मौके पर पैगामे मोहब्बत जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया है 
प्रमुख 11 सूत्री मांगों में विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था कटौती किसी भी तरह ना हो बरसात के आलम में सड़कों व गलियों में जल जमाव को रोका जाए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए सड़कों पर क्रॉस बैनर को समय से पूर्व हटा दिया जाए मस्जिदों व इमामबाड़ा मदरसो आदि प्रमुख स्थलों जहां से जुलूस का निकलना है वहां निरीक्षण कर समस्याओं का निराकार कर दिया जाए तथा तमाम प्रमुख मांगों पर विचार किया जाए सुबह से रात्रि तक निकलने वाले जुलूसों की प्रमुख सुरक्षा प्रदान की जाए

ज्ञापन देने वालों में सर्व श्री हाजी सोहराब खान पूर्व पार्षद हाजी तहव्वर हुसैन आफताब अहमद उपाध्यक्ष शकील शाही डॉक्टर जावेद खान अहमद अली गुड्डू मोहम्मद नदीम कबीर अली हाफिज मुजीबुर रहमान मोहम्मद अनीस एडवोकेट अशफाक हुसैन मेकरानी जिला प्रभारी महफूज अंसारी सहित तमाम लोग उपस्थित थे

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading