*यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने सड़कों पर उतरे एसपी सिटी, मातहतों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*एसपी सिटी ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर परखी व्यवस्था, चौराहों पर मुस्तैद रहने की दी हिदायत*

*नो-पार्किंग में खड़े वाहनों और यातायात बाधित करने वालों पर तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश*


*गोरखपुर*/शहर क्षेत्र में आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने और आवागमन को सुगम व निर्बाध बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) निमिष पाटिल द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों एवं अत्यधिक भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों का सघन स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने चौराहों और पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों पर वाहनों की कतार न लगने पाए और यातायात संचालन पूरी तरह सुचारू रहे। उन्होंने कहा कि त्योहारों और सामान्य दिनों में भी नागरिकों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों या नो-पार्किंग जोन में अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के साथ कोई नरमी न बरती जाए। ऐसे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान और क्रेन से हटाने जैसी विधिक कार्रवाई तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाए। एसपी सिटी ने मातहतों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी। इस दौरान यातायात पुलिस व स्थानीय थानों के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading