भारत स्काउट और गाइड द्वारा एच. आई. वी./ एड्स दिवस मनाया गया
रिपोर्ट / मिन्हाज सिद्दीकी
गोरखपुर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर भारत स्काउट और गाइड – गोरखपुर द्वारा एच. आई. वी./ एड्स दिवस मनाया गया। अवसर पर जन-जागरुकता रैली निकाली गयी। रैली को जिला मुख्यायुक्त डा.अरुण कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सभी स्काउट्स और गाइड्स “न साथ रहने से और न ही छूने से एच.आई. वी.फैलता है” यह बीमारी सिर्फ असावधानी से फैलती है, “भेदभाव नहीं है उपचार एड्स पीड़ितों को बांटे प्यार” “खुद को शिक्षित और जागरूक बनाओ एड्स की बीमारी से पूरे परिवार को बचाओ”आदि लिखित पोस्टर को हाथों में लेकर नारा लगाते हुए अयोध्या दास स्काउट कुटीर सिविल लाइन गोरखपुर से निकलकर अंबेडकर चौराहा, शास्त्री चौक, गोलघर चौक, होते हुए अयोध्या दास स्काउट कुटीर पर संपन्न हुई ।
समापन के अवसर पर जिला के मुख्यायुक्त डॉ अरुण कुमार सिंह ने स्काउट्स और गाइड्स को जानकारी देते हुए बताया कि पूरे विश्व में हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। जिसके मनाने का उद्देश्य इस लाइलाज बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है इसी जागरूकता के कारण भारत में एच.आई.वी. एड्स के रोगियों की संख्या में कमी आई है साथ ही साथ एड्स रोगियों के साथ जो समाज द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता था उसमें भी कमी आई है।
जिला प्रशिक्षण आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बताया कि एड्स का कारण है एच.आई.वी.। हमारे शरीर के प्रतीक्षा तंत्र को इतना कमजोर बना देता है कि शरीर दूसरा कोई संक्रमण या बीमारी झेलने के काबिल नहीं रहता अगर समय से इसका इलाज नहीं किया गया तो आगे चलकर एड्स बन जाता है।विश्व भर में इसका कोई इलाज नहीं है
ज्ञानेंद्र ओझा ने एड्स फैलने और इसके बचाव के उपाय पर प्रकाश डालते हुए बचाव ही उपचार है। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट सूरज चन्द गौतमकिया और जिला संगठन आयुक्त गाइड इशरत सिद्दीकी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया इस अवसर पर किरण देवी,प्रतिमा शुक्ला, सुन्दरम शुक्ला,अनूप गौड़ ,संदीप कुमार,नंदिनी सैनी,कल्पना पासवान,महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी सुंदरम शुक्ला महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और स्वतंत्र दल /कंपनी के स्काउट्स/गाइड्स उपस्थित रहें।
