गायक कलाकारो ने गीतों के ज़रिए आशा जी को किया याद गोरखपुर । जानी मानी बॉलीवुड सिंगर आशा भोंसले के 93 वी जयंती पर “कराओके क्लब“ के तत्वाधान में निकट सिटी मॉल करी ऑन रेस्टोरेंट एंड स्काई लाउंज बैंक्वेट हॉल में “आशा भोंसले फॉरएवर" नामक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया, जहाँ क्लब के सदस्यों ने आशा जी के गीतों को गाकर उन्हें याद किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीयू के अंग्रेज़ी विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो अजय कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन व आशा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की साथ ही क्लब के सदस्यों ने भी साथ मिलकर आशा भोंसले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग सुमन व डा० दीप्ति अनुराग ने किया । अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अजय कुमार शुक्ला ने कहा “आशा भोंसले के गीत हमेशा हमे नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और कराओके क्लब को उन्होंने आयोजन की ढेरों शुभकामनाएँ दी वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद डीपी हीरो के डायरेक्टर नितिन मातनहेलिया जी ने सभी कलाकारो को बधाई दी । कराओके क्लब की प्रेसिडेंट डॉ.दीप्ति अनुराग ने बताया कि आशा भोंसले फॉरएवर के साथ गोरखपुर के पहले ऑफ़िशियल कराओके क्लब की शुरुआत हो रही हैं जहाँ गोरखपुर के कराओके सिंगर्स हर महीने अपनी प्रस्तुति देंगे । आशा भोंसले फॉरएवर की शुरुआत क्लब के सबसे नन्हे सदस्य अनमोल ने आशा जी के गीतों की फेमस गानों को अपने पियानो पर बजा कर की , उसके बाद अनुराग सुमन और डॉ० दीप्ति अनुराग ने आशा भोंसले के चुलबुले युगल गीतों को प्रस्तुतकर दर्शकों को खूब हँसाया । आर्नव ने दीवाना हुआ बादल और ओ साथी रे गीत गाकर आशा जी को याद किया वही क्लब के सदस्य क्रमशः रवि मित्तल ने पान खाये सैंयाँ हमार, आर्यन ने और इस दिल में ,प्रशांत मिश्रा ने मत जइयो नौकरियाँ छोड़ के,रितिका श्रीवास्तव ने सलोना सा सजन है ,चंद्रेश ने चेहरा क्या देखते हो ,अन्नू निषाद ने आइये मेहरबान , तान्या श्रीवास्तव ने चुरा लिया है,पूजा गुप्ता ने कजरा मोहब्बत वाला ,कुसुम यादव ने दो लफ़्ज़ो की है ,अभिषेक पाठक ने अभी ना जाओ प्रस्तुत कर आशा भोंसले जी को याद किया । लगभग दो घंटे चले इस सुरीले आयोजन में अमित ठाकुर डीआईजी एसएसबी सहित शहर के दर्जनों कलाकारो ने आशा जी के गीत गाए । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से करी ऑन के ओनर नवीन रंजन श्रीवास्तव , होटल के जीएम मयंक श्रीवास्तव, मैनेजर सूरज सिंह ,वरिष्ठ रंगकर्मी बेचन सिंह पटेल की गरिमामई उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading