*गोरखपुर:गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में लगी आग, समय रहते पुलिस-फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं*

गोरखपुर :थाना चौरी चौरा क्षेत्र के ग्राम आमकोल में 11/12 सितंबर 2026 की देर रात गैस सिलेंडर से लदे एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची.पुलिस टीम ने एहतियातन क्षेत्र को डिमार्केट करते हुए आमजन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और लोगों को घटनास्थल से दूर रखा.वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.समय रहते आग पर नियंत्रण हो जाने से कोई जनहानि नहीं हुई.आग की घटना को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.


*सीओ कुंदन सिंह क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा ने बताया कि  रात्रि में थाना चौरी चौरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम आमकोल में एक गैस सिलेंडर से लदे हुए ट्रक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम एरिया को डिमार्केट करते हुए व आमजनमानस को बचाते हुए आग पर काबू करने का प्रयास किया गया .कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई भी अप्रिय घटना नहीं हो सकी.प्रकरण में सभी तथ्यों की गहना से जानकारी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं.*

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading