गोरखपुर । वेडिंग इंडस्ट्री वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन गोरखपुर का वार्षिक बैठक 2026 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सुमंगलम रिसोर्ट में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार कोषाध्यक्ष राजू कुमार उप महामंत्री ऋत्विक जायसवाल, शशिकांत गुप्ता मंडल अध्यक्ष मुख्य संरक्षक अनवर आलम एवं संगठन के संरक्षक विजय खेमका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर वार्षिक बैठक 2026 की शुरुआत की । तत्पश्चात संगठन का थीम सांग सभी सदस्यों द्वारा गाया गया ,इस अवसर पर वेडिंग इंडस्ट्री वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारा ऑर्गेनाइजेशन जितने भी टेंट हाउस के संचालक है ,बिजली सजावट के काम से जुड़े हैं ,जेनरेटर सप्लायर है ,मैरिज हाउस वाले हैं ,फ्लावर डेकोरेशन के कार्य से जुड़े हुए लोग, साउंड , डीजे , बैंड,रोड लाइट सहित वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े सभी व्यापारियों के हितों के लिए काम कर रहा है । उन्होंने मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक शशिकांत गुप्ता को बहुत सारी बधाई दी । वार्षिक बैठक के दौरान लखनऊ से आए हुए संगठन के वरिष्ठ सचिव आशीष टंडन प्रदेश, उप कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ,गाजीपुर जिला के जोन अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने वार्षिक बैठक में सभा को संबोधित किया । गोरखपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम में मंच संचालन ऑर्गनाइजेशन के मीडिया प्रभारी एवं रेडियो जॉकी अनुराग सुमन ने किया । संगठन की वार्षिक बैठक में पदाधिकारी द्वारा संस्था के जुड़े सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, बैठक में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संगठन के मंडल अध्यक्ष शशिकांत गुप्ता ने कहा की वेडिंग इंडस्ट्री एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है जहां अलग-अलग फील्ड के लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं, यह संगठन इकलौता ऐसा संगठन है जहां वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े अलग-अलग क्षेत्र के लोग एक साथ मिलते हैं, इस वार्षिक बैठक को संपन्न कराने में विशेष रूप से मंटू साहू,विशाल निगम, रितेश मिश्रा,अश्विनी जायसवाल,शारिक,शिवसहाय, उत्कर्ष,चन्दन भट्ट ने सहयोग किया ।

