*जामिया हनफिया कादरिया ट्रस्ट ने 11वीं शरीफ के अवसर पर फल का किया वितरण*
*गोरखपुर* जामिया हनफिया कादरिया ट्रस्ट ने हर साल की तरह इस साल भी 11वीं शरीफ के मौके पर गोरखपुर शहर के कई मदरसों, दरगाहों और मस्जिदों में संस्था के संस्थापक डॉ. सदरूद्दीन वारसी और सदर हाजी जलालुद्दीन कादरी के सानिध्य में फल का वितरण किया। संस्था के खजांची मुफ्ती मोहम्मद अब्बास अली निजामी ने बताया कि हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी ने अपने जीवनकाल में हर महीने की 11 तारीख को गरीबों और अपने छात्रों में खाना बांटते थे। उन्हीं की याद को ताजा करने के लिए हर साल की तरह इस साल भी मेरी संस्था गोरखपुर शहर के सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में फल की तक्सीम की और मुल्क में अमन शांति के लिए खूसूसी दुआ की गई। संस्था के सेक्रेटरी डॉक्टर एहसान अहमद ने अपने संस्था के साथ जुड़कर काम करने वालों को मुबारकबाद पेश किया। प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर कारी शराफत हुसैन कादरी, मकसूद अली, नुरुल हुदा आदि लोगों ने शिरकत की।



