गोरखपुर । सूरजतारा प्रोडक्शन के बैनर तले डांडिया और गरबा नाइट सीजन फर्स्ट का आयोजन 10 नंबर बोरिंग स्थित हरि ओम वाटिका मैरेज हाउस में किया गया जिसमें 150-200 लोगों ने प्रतिभाग किया और नवरात्र के मौसम में डांडिया ऐंड गरबा सहित स्वादिष्ट पकवान का आनंद लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के बीच किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर देवा श्री गणेशा पर बच्ची द्वारा डांस, आइग्री नंदिनी पर डांस तथा महिलाओं द्वारा मंच पर गरबा किया गया उसके पश्चात सभी लोगों ने एक साथ प्रांगण में डांडिया व गरबा नृत्य का प्रदर्शन झूम कर किया । उसके बाद फलाहार की व्यवस्था और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसका लुत्फ आए हुए सभी लोगों ने उठाया । कार्यक्रम का आयोजन नवीन श्रीवास्तव, नूपुर श्रीवास्तव तथा सहयोग विश्व बंधु जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अनुराग प्रजापति, डाली तिवारी । संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन शिवाजी जायसवाल ने किया ।



