मैक्सिको की डॉ. एरिका मोरालेस क्रूज की पुस्तक ‘द क्राउन ऑफ ह्यूमैनिटी: सेंट सौरभ’ का कवर विमोचित

वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान में लगातार 39वें दिन 39वीं पुस्तक का कवर जारी

गोरखपुर, भारत / मैक्सिको। वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत लगातार 39वें दिन 39वीं पुस्तक का कवर विमोचित किया गया। इस क्रम में मैक्सिको की लेखिका डॉ. एरिका मोरालेस क्रूज की पुस्तक ‘The Crown of Humanity: Saint Saurabh — The Universal Vision of Peace, Harmony and Global Brotherhood’ का कवर जारी किया गया।

यह पुस्तक गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी, धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती एवं सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय जी महाराज के जीवन-दर्शन और मानवतावादी विचारों पर आधारित है।

पुस्तक के मुखपृष्ठ पर संत सौरभ के चित्र के साथ मैक्सिको की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय ध्वज को दर्शाया गया है। इसकी विषयवस्तु में शांति, करुणा, मानवीय गरिमा, पारस्परिक सम्मान और वैश्विक भाईचारे जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को प्रमुखता दी गई है।

लेखिका डॉ. एरिका मोरालेस क्रूज इस कृति के माध्यम से संत सौरभ के विचारों को अंतरराष्ट्रीय पाठकों तक पहुंचाने और विभिन्न संस्कृतियों के बीच आपसी समझ तथा सद्भाव को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत विभिन्न देशों के साहित्यकारों की पुस्तकों के कवर क्रमबद्ध रूप से विमोचित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य साहित्य के माध्यम से मानवता, विश्वशांति और वैश्विक एकता का संदेश प्रसारित करना है।

पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading