राजस्व अभिलेखागार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,कर्मचारियों के सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू

गोरखपुर। राजस्व अभिलेखागार क्लेक्टेड गोरखपुर में शॉर्ट सर्किट से लगा आग मचा अपरा तफरी समय रहते कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू आग की सूचना प्राप्त होते ही एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता ने राजस्व अभिलेखागार ( रिकॉर्ड रूम) का किया निरीक्षण कर रिकॉर्ड रूम में लगाए गए तारों को दुरुस्त करने का विद्युत कर्मचारियों को निर्देशित किया।आज 11 बजे के आसपास कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजस्व अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) में ट्यूबलाइट के पास विद्युत तार जलने लगा समय रहते कर्मचारियों की नजर जलते हुए तार पर पड़ गया कर्मचारियों ने आनन फानन में मेन स्विच से विद्युत सप्लाई बंद कर दी बाल्टी में रखे बालू को जलते हुए तार पर फेंक कर आग बुझाने का कार्य किया अगर समय रहते कर्मचारियों ने जलते हुए तार को नहीं देखा होता तो आज राजस्व अभिलेखागार में रखे सैकड़ो वर्ष पुराने रिकॉर्ड को जलने में देर नहीं लगता रिकॉर्ड रूम में रखें राजस्व कुंडली तहश नहश हो जाता और मूल कास्तकार बेवजह परेशान होते जमीनों का अवैध रूप से धंधा करने वाले धंधे बाजों का चांदी हो जाता जो दलाल अपना कार्य करने में जुट जाते गनीमत रहा की तत्काल आग पर काबू पा लिया गया किसी प्रकार का रिकॉर्ड रूम में छती नहीं होने पाया अधिकारियों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading