
गोरखपुर।3 सितम्बर को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद गोरखपुर के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती के नेतृत्व में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का विशेष दस्ता, सांसद कमलेश पासवान से मिलकर उनके माध्यम से अपनी प्रमुख माँगे खास कर विभागीय सेवा नियमावली बनायी जाय ,और पदोन्नत किया जाय एवं बायोमेट्रिक हाजिरी के खिलाफ उनके आवास पर ज्ञापन देकर माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर जिला संरक्षक दिलीप गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शम्भू नाथ गौड़, जिला कार्यकारणी अध्यक्ष मोलई प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार, जिला संयुक्त मंत्री शशि श्याम सरोज, ब्लाक अध्यक्ष खोराबार जय गोविंद, ब्लाक महामंत्री राजेश पासवान ,अमरदीप चंद प्रजापति, राजकमल पासवान अन्य लोग उपस्थित रहे।
