What snack would you eat right now?

गोरखपुर। 12 जनवरी 2024 को अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद गोरखपुर की बैठक गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलीय मंत्री अभिषेक गुप्त ने किया एवं संचालन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कियाऔर  कहा कि Nmops अटेवा पेंशन बचाओ मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री  विजय कुमार बन्धु के आहवाहन पर आने वाले 12 जनवरी से 25 जनवरी 2024 तक जन संवाद अटेवा द्वारा किया जाएगा जिसमें सभी विभागों के शिक्षक कर्मचारी सम्मिलित होंगे ।जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का कार्य किया जाएगा एवं जिला अधिकारी महोदय को एक ज्ञापन सौपा जाएगा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार एवं संतोष पाठक ने कहा कि आने वाला 4 फरवरी को लखनऊ में #Run For 0ps  की दौड़ लखनऊ अंबेडकर मैदान से गोमती नगर शहीद स्मारक निकट गांधी प्रेक्षा गृह तक दौड़ लगाकर सरकार को अपनी तरफ आकर्षित करने का कार्य करेंगे जिसमें सभी विभागों के शिक्षक कर्मचारी व सभी संगठनों का सहयोग मिल रहा है पुरानी पेंशन बहाली के लिए  नित नए किर्तमान स्थापित किए जाएंगे । मंडलीय  महामंत्री अभिषेक गुप्त ने अपने संबोधन  में कहा की जिसका उदाहरण 1 अक्टूबर को  दिल्ली  के रामलीला मैदान में 10 लाख से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारियों का सैलाब उमड पड़ा यह सरकार को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा है। इसी  तरह लखनऊ में मिलकर यही शिक्षक कर्मचारी एक मील का पत्थर साबित करेंगे। वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि आने वाले  लोकसभा चुनाव में हम सभी शिक्षक कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बहाल करने की कृपा करें नहीं तो हम सभी शिक्षक कर्मचारी 2024 के लोकसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे ।वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह जी ने बताया कि जब एक देश  में एक संविधान लागू है तो एक पेंशन  भी हम सभी कर्मचारियों के लिए लागू होना चाहिए ।जबकि एक बार का चुना हुआ  विधायक एक बार का मंत्री पुरानी पेंशन ले रहा है और हमें नई पेंशन का वकालत कर रहा है। अगर इतनी ही अच्छी है तो अपने  न्यू पेंशन क्यों नहीं लेते हैं हम देश की सेवा 60 साल तक ईमानदारी से कर रहे हैऔर हमको नई पेंशन दे रहे हैं।पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे का चादर हमारे मां-बाप की दवा बच्चों का स्कूल फीस के कार्य में आते हैं एनपीएस में यह सिस्टम नहीं लागू है इसीलिए हम सरकार से अपील करते हैं कि  2024 लोकसभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन बहाल कर दे जिससे हम लोग का जीवन अच्छे से व्यतीत हो सके। इसी क्रम में जिला संगठन मंत्री अर्जुन गुप्ता ने बैठक को संबोधित किया और इस कार्यक्रम में अजय कुमार भास्कर, अवधेश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading