
गोरखपुर । 14 जनवरी उ.प्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की आपात बैठक कैम्प कार्यालय तुर्कमानपुर पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई, डेढ़ साल का एरियर नहीं मिला,EPS 95 कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिला,केन्द्र एवं राज्य के विभिन्न विभागों में लाखों लाख पद खाली है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार चाहे तो एक माह में उक्त मांगे पूरी कर नियमित रिक्त पदों को भरकर कर्मचारियों तथा बेरोजगारों को खुश कर सकती है। सरकार को चाहिए पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही लाखों रिक्त पदों को भरकर बेझिझक राम राज्य के सपनों को सरकार नया आयाम स्थापित कर सकती है। हठधर्मिता पर अड़ी रही सरकार तो राष्ट्रव्यापी हड़ताल तय है। इस मौके पर उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल व अशोक पाण्डेय ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया तथा रिक्तियों को भरकर बेरोजगारी का दर्द कम नहीं किया तो इस बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सारे रिकॉर्ड टूटेंगे। यह सरकार पर निर्भर है कि रामराज्य की सरकार चाहती है कि हड़ताल। संचालन कर रहे महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है , करो या मरो की तर्ज पर सारे कर्मचारी गुटीय भावना से ऊपर उठकर अभी नहीं तो कभी नहीं का भाव रखते हुए अन्तिम अवसर को परिणाम में तब्दील कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक हो जाय। इतिहास गवाह है कि एकता ने बड़े से बड़े तानशाह को झुकने पर विवश किया है।
बैठक में मुख्य रूप से रुपेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद राय, गोविंद श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पाण्डेय, राजेश सिंह, कनिष्क गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव,इं. राम समुझ,इं. अनिल किशोर पाण्डे इं.राजकुमार,इं.निधी पाण्डेय, दीपचंद पाण्डेय,राम धनी पासवान,फूलई पासवान, ओमकार नाथ पांडेय, दीपक चौधरी,देवेश सिंह,कौशल कुमार सिंह अजय त्रिपाठी निशांत, विनीता सिंह,राजेश पाण्डेय,सुरेश सिंहआदि मौजूद रहे।
