एसपी उत्तरी चिलुवाताल थाने पर फरियादियों की सुनी फरियाद

गोरखपुर। समाधान थाना दिवस चिलूवाताल थाने कि आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक उतरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को जनपद के समस्त थानो पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर समस्याओं का निस्तारण कराया गया। शासन के निर्देश पर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को थाना दिवस आयोजित कर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को निस्तारण किया जाता है चिलुवाताल थाने पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पहुंचकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होते हुए, उनके समस्याओं का किस प्रकार से निस्तारण किया जा रहा दर्ज किए गए प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर से मिलान कर जानकारी प्राप्त किए आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किस प्रकार किया जा रहा थाना प्रभारी से कहा कि आने वाले हर फरियादियों के प्रार्थना पत्र को समाधान दिवस रजिस्टर मे उल्लेख जरूर किया जाए। जीससे उनके समस्याओं का गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जा सके पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने कहा कि किसी भी फरियादी को बार-बार थाने का चक्कर न लगवाया जाए अगर जमीनी विवाद है तो राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर पुलिस भेज कर समस्याओं का निस्तारण किया जाए समाधान दिवस के दौरान क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज विजय आनंद शाही थाना अध्यक्ष चिलुवाताल संजय मिश्रा चौकियों के प्रभारी क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading