गोरखपुर। संसदीय क्षेत्र गोरखपुर के विधानसभा कैंपियरगंज के अंतर्गत ग्राम सभा मखनहा में योगी सेवक एवं पूर्व प्रधान दीपक कुमार सिंह ने गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल एवं महिलाओं को साल  वितरण किया। इस कड़ाके की ठंड में गरीबों की पीड़ा को समझते हुए योगी सेवक ने लगभग 1000 कंबल एवं साल वितरण किया। योगी सेवक दीपक कुमार सिंह ने कहा गरीबों की सेवा ही हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद रामलला अपने घर में विराजमान हुए जिससे हिंदू का हिंदुत्व कायम हुआ। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरा परिवार पांच पीढ़ियों तक उनका सेवा करेगा। मैं उनके चरण में उनका दास बनकर एवं उनके लिए अपना जीवन अर्पण कर दूंगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ला जी ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है जिसमें आप सभी लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कंबल वितरण समारोह के उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि अजय गिरी,अजय सिंह सैथवार, गुड्डू यादव ,एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ,आलोक गुप्ता, कमलेश जायसवाल, सुजीत विश्वकर्मा, शिव व्रत यादव, शशि, भूषण पासवान परमेश्वरी सिंह रामविलास निषाद रामबाहाल ,शिवनारायण सिंह ,चौधरी परशुराम निषाद, दयानंद निषाद, एवं ग्राम सभा मखनहा के हजारों देवतुल्य जनता जनार्दन। बतौर मुख्य अतिथि कन्हैया सिंह उर्फ राजा भैया एवं संचालन अमरनाथ भारती ने किया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading