सड़क के बीच गड्ढे बन रहे हादसे का कारण – चिल्लूपार
जनपद गोरखपुर में स्थित राम जानकी मार्ग जो की गोला से लेकर बड़हलगंज तक सड़कों पर गड्ढों के होने से वाहनों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।
सड़कों पर गड्ढों के होना वाहनों के लिए अक्सर खतरनाक साबित होता है। कोहरे की वजह से सड़कों के गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। इसकी वजह से हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। सड़क के बीच गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की वजह से लोग मौत का शिकार हो रहे हैं। हादसों में कमी लाने के लिए गड्ढों का बंद होना जरूरी है। प्रदेश सरकार एक तरफ गड्ढा मुक्त सड़कों के होने का दावा कर रही है। सड़क की मरम्मत करने के नाम पर प्रतिवर्ष लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं। इसके बाद भी जनपद के कई सड़कों के बीच गड्ढे हैं जो हादसों का सबब हैं। इस समय कोहरा और ठंड से यह गड्ढे दुर्घटना के लिए ज्यादातर खतरनाक हो सकते हैं। धुंध वाले कोहरे में सड़के ठीक से न दिखाई देने से दुर्घटनाओं की शंका बढ़ जाती है। तत्काल में गड्ढे की मरम्मत सरकार द्वारा किया जाना चाहिए ताकि हादसाओं से निजात मिल सके ।
